20 पुलिस अधिकारी और 105 कॉन्स्टेबल ने की चांदमारी, बड़ोनी के जंगल फायरिंग रेंज में हुआ अभ्यास

20 पुलिस अधिकारी और 105 कॉन्स्टेबल ने की चांदमारी, बड़ोनी के जंगल फायरिंग रेंज में हुआ अभ्यास

दतिया, सत्येंद्र रावत। पुलिस विभाग के वार्षिक चांदमारी प्रैक्टिस कार्यक्रम के तहत बुधवार की सुबह बड़ोनी कस्बे के फॉरेस्ट एरिया फायरिंग रेंज में चांदमारी का आयोजन किया गया। इसमें 20 पुलिस अधिकारी एवं 105 कॉन्स्टेबल ने भाग लिया। चांदमारी के दौरान पुलिस अधिकारी और कांस्टेबलों ने अपने अपने निशाने साधते हुए फायरिंग रेंज में निशानेबाजी की।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य के निर्देशन में बुधवार की सुबह बड़ोनी के जंगल फायरिंग रेंज में चांदमारी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वार्षिक चांदमारी प्रैक्टिस के तहत पुलिस अधिकारी एवं कॉन्स्टेबलो के निशाने को परखने की क्षमता को दक्षता में परिवर्तन करने हेतु 125 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को फायरिंग कराई गई। उन्होंने फायरिंग रेंज में अपनी अपनी निशाने साधते हुए चांदमारी में अचूक निशाने लगाए। यह चांदमारी आगामी 3 दिन और चलेगी। जिसमें पुलिस अधिकारी और कॉन्स्टेबलों की अच्छी निशानी बाजी को उच्च स्तरीय अधिकारियों के पास रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews