मप्र में समर्थन मूल्य पर बिकने आई उत्तर प्रदेश की 500 क्विंटल धान जब्त, वाहन राजसात

मप्र में समर्थन मूल्य पर बिकने आई उत्तर प्रदेश की 500 क्विंटल धान जब्त, वाहन राजसात

दतिया, सत्येंद्र रावत| बड़ौनी में समर्थन मूल्य 500 क्विटल धान उत्तर प्रदेश से बेचने के लिए लाए जाने पर धान जप्त कर उपयोग में किए गए वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की गई है। शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर जिले में किसानों से धान की खरीदी जारी है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 28 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिन पर समुचित प्रबंध किए गए है।

कलेक्टर संजय कुमार के निर्देश अनुसार जिले के बाहर के किसान से धान की खरीदी न हो इसके लिए जिले की सीमा पर बैरियर लगाए गए है। जहां जिला प्रशासन की टीमें लगातार वाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच कर कार्यवाही कर रही है। इसी कढ़ी में आज बड़ौनी में उत्तर प्रदेश से आए 500 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचने हेतु लाई गई धान को दल द्वारा राजसात कर उपयोग में लाए गए वाहन की जप्ती की कार्यवाही की गई।

कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किए जाने हेतु बाहर से आने वाले वाहनों की जांच हेतु चिरूला एवं चिरगांव बार्डर पर वाहनों की सघन जांच गठित दलों द्वारा की जा रही है। वाहर से आने वाली धान होने पर दल द्वारा जप्त की कार्यवाही कर वाहन भी राजसात किए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि मंडी में व्यापारियों द्वारा किसान की धान खरीदे जाने पर व्यापारी के स्टाॅक का सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पाए जाने पर संबंधित व्यापरी के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाकर लायसेंस रद्द की कार्यवाही की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews