स्वास्थ्य मंत्री ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री, बोले-‘स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, घरों में रहें’

स्वास्थ्य मंत्री ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री, बोले-‘स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, घरों में रहें’

दतिया| सत्येंद्र रावत| प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दोपहर को दतिया पहुंचे जहां उन्होंने आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी| इसके बाद मंत्री मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए| इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने दतिया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड 32 में पूर्व जनपद अध्यक्ष विशंबर बलदाऊ यादव के बुंदेलखंड अस्पताल पहुंचे इसके बाद गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया नगर मे मोटल होटल के पास की वस्ती मे पहुंचकर समाजसेवी अमित महाजन दीपू सचदेवा अरुण तिवारी और उनकी टीम के साथ जरूरतमंद परिवारों में दाल चावल, गेहूं, तेल, नमक, मिर्च, धनिया राहत सामग्री के पैकेट वितरण किए|

नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम मुरेरा में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री वितरण की| साथ ही उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर एक नागरिक की चिंता करते हैं इस भीषण परिस्थिति में सभी को भोजन आने-जाने की व्यवस्था एवं व्यवसाय की व्यवस्था की जा रही है | केरोना महामारी ने कई देशों की तस्वीर ही अलग बदल दी लेकिन आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को इस केरोना महामारी से टूटने नहीं दिया है, आप सभी ने सुना और देखा होगा समाचार चैनलों के माध्यम से कि आज विश्व के अंदर कई देश ऐसे हैं जो केरोना महामारी में बिखर चुके हैं लेकिन आज अपना भारत देश जिस ऊंचाई पर था उसी ऊंचाई पर ही खड़ा है| क्योंकि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी और अमित शाह कर रहे है, जो दिन रात देश के हर एक नागरिक की चिंता करते हैं और देश के हर एक परिवार को अपना परिवार मानते हैं | उन्होंने कहा अगर देश का शासक देश के सभी परिवारों को अपना परिवार माने तो यह सच है कि देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता मन की सच्चाई और अच्छाई कभी व्यर्थ नहीं जाती इसीलिए आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का सहयोग करें और लॉक डाउन का पालन करें स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें|

साथ में सुरेंद्र बुधौलिया विपिन गोस्वामी कालीचरण कुशवाह अमित महाजन बलदेव राज बल्लू सतीश यादव पुष्पेंद्र रावत कमलू चौबे जीतू कमरिया विनय यादव बदाऊव यादव वीरसिंह यादव मुकेश यादव अतुल भूरे चौधरी डा राजू त्यागी सनत पुजारी गौरव दांगी अंकित शर्मा आकाश भार्गव सुमित यादव अमन गुप्ता कप्तान कुशवाह राजीव सेन सहित समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews