गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

दतिया। सत्येन्द्र सिंह रावत| रविवार को प्रदेश के गृह एवं जेल विधि संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सुबह 9:30 बजे राजघाट कॉलोनी अपने निवास पर पहुंचे| जहां पर उपस्थित दतिया विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और समस्याओं का निदान किया|

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने नागरिकों से कहा केंद्र सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के हर वर्ग के नागरिक की चिंता कर रही है आप सभी नागरिक जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ लें| गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के निवास पर वार्ड क्रमांक 31 के नागरिक जनोने वार्ड में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा करके उन समस्याओं का निदान कराया गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आगामी समय में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने अपने नगर और अपनी अपनी पोलिंग पर सक्रिय होकर भाजपा को विजय बनाने का कहा कार्यकर्ताओं से कहा एक सच बोलने वाली पार्टी है एक झूठ बोलने वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी हमेशा सच बोल कर सरकार बनाती है और कांग्रेस पार्टी और उनके नेता हमेशा बड़ी-बड़ी मंचों से झूठ बोलकर और झूठे वादे कर सरकार बनाते है यह सब बातें लेकर आप सभी कार्यकर्ताओं को आमजन को समझाना है।

साथ में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बिधौलिया पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल पूर्व विधायक आशाराम अहिरवार योगेश सक्सैना विपिन गोस्वामी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल भूरे चौधरी सतीश यादव मुकेश यादव पंकज गुप्ता रघुवीर कुशवाह बृजेश यादव प्रवीण पाठक राकेश साहू दीपक बेल पत्री मुल्लू उपाध्याय आकाश भार्गव सत्यम पंडा आदि नगर के नागरिक जन एवं भाजपा कार्यकर्ता निवास पर उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews