
दतिया| सत्येंद्र सिंह रावत|| कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसे महामारी के प्रभाव से बचाने के लिए देश भर में अनेकों कवायद की जा रही है| एक तरफ जहां कोरोना योद्धा इस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं| वहीं हवन पूजन का दौर भी चल रहा है| इसी क्रम में दतिया में स्थित पीताम्बरा पीठ मंदिर (Pitambra Peeth Temple) में 10 दिन से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए विशेष अनुष्ठान चल रहा है| इस विशेष अनुष्ठान की पूर्णाहुति में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) पहुंचे|
बता दें कि इस अनुष्ठान का आयोजन देश को कोरोना संकट से बचाने के लिए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और श्री पीतांबरा पीठ मंदिर ट्रस्ट द्वारा करवाया गया है| मान्यता है कि इस विशेष अनुष्ठान से महामारी के संकट से राहत मिलती है|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

