हत्या के मामले में फरार दस-दस हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

हत्या के मामले में फरार दस-दस हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

दतिया| सत्येंद्र रावत| जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत बसई पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दस दस हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने हेतु चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एसडीओपी धर्मेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में बसई पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दस-दस हजार ईनामी शालिग्राम पुत्र वृंदावन लोधी उम्र 28 एवं अजब सिंह पुत्र भागीरथ लोधी उम्र 24 साल निवासी ग्राम को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक सियाशरण, आरक्षक संदीप, हरेंद्र, नीरज, संजीव, गौरव की भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews