नाराज छात्रों ने किया थाने का घेराव, जमकर हंगामा, मौके पर पुलिस बल

नाराज छात्रों ने किया थाने का घेराव, जमकर हंगामा, मौके पर पुलिस बल

दतिया । सत्येन्द्र रावत।
दतिया (datia) जिले (district) में स्कूली शिक्षा विभाग (school education department) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इंदरगढ़ के मनु भाई स्कूल की लापरवाही से 35 छात्र बोर्ड (board) परीक्षा (exam) देने से वंचित रह गए। परीक्षा देने से बंचित रह गये छात्रो ने इंदरगढ़ थाने में धरना देकर हंगामा किया है ओर स्कूल प्रबंधन पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे है।  इन छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं दिया गया था। लंबे समय से साथ में परीक्षा प्रवेश पत्र (admit card) देने की मांग कर रहे थे लेकिन स्कूल एडमिट कार्ड नाराज छात्र थाने पहुंच गए हैं और थाने के सामने धरना दे रहे हैं ।इन छात्रों की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है ।इन कारणों की जांच की जा रही है कि आखिरकार इन छात्रों को परीक्षा प्रवेश पत्र नही दिये गए

दरअसल, वर्ष 2020 की मार्च से हाई सेकेंडरी स्कूल की बोर्ड परीक्षा आज शुरू हो गई है। दतिया जिले में एक तरफ हजारो छात्र बोर्ड परीक्षा दे रहे थे, तो वही कुछ छात्र प्राइवेट स्कूल की लापरवाही की बजह से बोर्ड परीक्षा में शामिल नही हो सके और प्रवेश पत्र नही होंने पर परीक्षा देने से बंचित रह गये है। 12वी बोर्ड परीक्षा का सोमवार को सामान्य हिंदी का पेपर था। मामला दतिया जिला मुख्यालय के इंदरगढ़ कस्बे का है। जहां 37 छात्र आज परीक्षा नही दे सके। जिससे सभी छात्रो की साल बर्बाद हो गई है। परीक्षा देने से बंचित रह गये छात्रो ने इंदरगढ़ थाने में धरना देकर हंगामा किया है ओर स्कूल प्रबंधन पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे है।

निजी स्कूल के लगभग तीन दर्जन छात्र हुये 12 वीं बोर्ड परीक्षा से वंचित, निजी स्कूल प्रबंधन ने छात्रों से फीस वसूलने के बावजूद नही भरे इनके फॉर्म, छात्र परीक्षा में बैठने के लिये प्रवेश पत्र के लिये पिछले एक सप्ताह से निजी विद्यालय के लगा रहे थे चक्कर, विद्यालय प्रबंधन छात्रों को करता रहा गुमराह, परीक्षा फॉर्म भरने के ऐवज में प्रति छात्र 5 हजार रूपये की मोटी फीस वसूली है निजी स्कूल ने, इन्दरगढ़ के कामद रोड पर संचालित मनु बाई स्कूल प्रबंधन पर छात्र लगा रहे धोखाधड़ी करने का आरोप, छात्रों ने कहा कि हमारा भविष्य बर्बाद किया गया, स्कूल प्रबंधक हुआ नदारद, थाने पर चार घंटे से बैठे हैं दर्जनों छात्र, छात्रों के परिजन भी पहुंचे इन्दरगढ़ थाना, प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करने की लगे रहे गुहार, फिलहाल मामला दर्ज नही हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews