मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का नहीं हुआ निराकरण

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का नहीं हुआ निराकरण

सत्येंद्र रावत। दतिया

नगर पालिका वार्ड क्रमांक 28 पट्ठा पुरा दतिया निवासी रत्नेश यादव द्वारा C.M हेल्पलाइन में वार्ड की साफ सफाई ना किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मैं दर्ज कराई गई शिकायत को 2 माह से अधिक समय हो गया लेकिन समस्या जस की तस है नगरपालिका कर रवैया वार्ड क्रमांक 28 की साफ-सफाई को लेकर ला परवाह बना हुआ है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मे दर्ज हुई इस शिकायत के निवारण संदर्भ में दतिया नगर पालिका सीएमओ बाबूलाल कुशवाहा के द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट असत्य भेजी गई।

शिकायतकर्ता रत्नेश यादव ने वार्ड क्रमांक 28 में चारों ओर लगे कचरों के ढेर नगर पालिका के द्वारा ना हटाए जाने एवं नालियों की साफ सफाई ना किया जाने को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई हुई थी जिसका निराकरण आज दिनांक तक नहीं हो सका है । किंतु दतिया नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी शिकायत और समस्या के निराकरण किए जाने की रिपोर्ट अपनी मनमर्जी से बना कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में बतौर जवाब दे चुके हैं ।

अब देखने वाली बात तो यह होगी कि जिला कलेक्टर रोहित सिंह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई इस समस्या का निराकरण किस प्रकार से कराते हैं। इसके अलावा कलेक्टर नगरपालिका के उन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में असत्य बतौर जवाब रिपोर्ट भेजी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews