सहकारिता समिति कमर्चारी संगठन की बैठक, कलेक्टर से लेबर लोडिंग भुगतान की मांग

सहकारिता समिति कमर्चारी संगठन की बैठक, कलेक्टर से लेबर लोडिंग भुगतान की मांग

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत

जिला सहकारिता कर्मचारी संगठन दतिया के तत्वावधान में सोमवार को एक बैठक बुलाई गई जिसमें पदाधिकारियों ने प्रबंधकों के सामने अपनी मांगें रखी। बुंदेला कॉलोनी स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सहकारिता कर्मचारी के प्रदेश महासचिव रामकुमार दांगी बाबूजी मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं अध्यक्षता सहकारिता कर्मचारी संगठन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा की गई।

इस बैठक में समिति प्रबंधकों ने पदाधिकारियों के सामने अपनी मांग रखते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 की गेहूं खरीदी में लेबर भुगतान नागरिक आपूर्ति निगम एवं परिवहनकर्ता ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया है, जिसके लिए भुगतान हेतु उचित कदम उठाए जाए। पदाधिकारियों ने समिति प्रबंधकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए गेहूं खरीदी में लगाई गई प्राइवेट लेबर लोडिंग भुगतान हेतु एक पत्र जिलाधीश के नाम प्रेषित कर दिया है और उसमें बताया है कि वर्ष 2020 21 में की गई गेहूं खरीदी में समिति प्रबंधक द्वारा की गई। जिसमें समिति प्रबंधकों द्वारा कोरोना काल में लेबर की समस्या को देखते हुए स्थानीय प्राइवेट लेबर मजदूर को लगाया गया था तथा उनसे गेहूं खरीदी में परिवहन लेवल लोडिंग कार्य कराया गया था। जिसका भुगतान नागरिक आपूर्ति निगम एवं मेसर्स शिवाय इंटरनेशनल एवं मैसर्स अजय कुमार सविता अधिकृत परिवहनकर्ता मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम जिला दतिया द्वारा परिवहन लोडिंग राशि भुगतान नहीं किया गया है। जबकि समिति प्रबंधको ने हम्मालों से 6 रुपये प्रति क्वन्टल की दर से कार्य कराया गया है और नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 6 रुपये के हिसाब से भुगतान नही कर रही है। कलेक्टर से मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी संगठन ने मांग की है कि नागरिक आपूर्ति निगम एवं परिवहनकर्ता ठेकेदार से शीघ्र समिति प्रबंधकों का लेबर भुगतान 6 रुपये प्रति क्विन्टल के मान से कराया जाए।

बैठक के दौरान सहकारिता कर्मचारी संगठन प्रदेश महासचिव राम कुमार दांगी बाबूजी, जिला अध्यक्ष सहकारिता कर्मचारी संगठन राकेश शर्मा, राघव गुर्जर, श्रीराम यादव, प्रमोद तिवारी, रवि शर्मा, कुंवर लाल यादव, सतीश श्रीवास्तव, पवन सिंह गुर्जर, नीलेश यादव, जसवंत सिंह परिहार, अवकेश सिंह यादव, इंदर सिंह यादव, चंद्र शेखर शर्मा, पवन पाठक, शैलेंद्र भदौरिया, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र बुंदेला, पवन गुर्जर, सुनील मिश्रा आदि समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews