दतिया में कौवे की मौत, पशु चिकित्सा विभाग के दल ने शव जब्त किया 

दतिया में कौवे की मौत, पशु चिकित्सा विभाग के दल ने शव जब्त किया 

दतिया/सत्येन्द्र रावत। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में राजस्थान से कौवे में बर्ड फ्लू (bird flu) फैलने के बाद जारी अलर्ट एवँ बर्ड फ्लू की दहशत के बीच आज दतिया (datia) के नई हाउसिंग बोर्ड कर्ण कुंज कालोनी में एक कौवे की मौत हो गई। कौवे मृत अवस्था मे कालोनी में एक मकान के बाहर पेड़ के नीचे मरा पड़ा दिखा तो कुछ लोगों ने प्रशासन एवं बेटनरी विभाग को सूचना दी।

सूचना पर आज दोपहर बेटनरी विभाग के डॉ बी के श्रीवास्तव एवँ डॉ रमा गर्ग ने तत्काल रेपिड एक्सन टीम गठित की एवँ तीन सदस्यों को पीपीई किट पहनाकर पूरी टीम घटनास्थल नई हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंची। बेटनरी विभाग की टीम ने कालोनी में मृत कौवे के शव को सावधानी पूर्वक अपने कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची टीम ने कालोनी में अन्य जगह भी जांच पड़ताल की लेकिन ओर कोई कौवा नही मिला जिसकी मौत हुई हो। हालांकि सुबह इस बात की चर्चा थी कि कौवे एक से ज्यादा मरे है। बेटनरी टीम में आये डॉ बीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस कौवे के शव को भौपाल हाइ सिक्योरिटी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा जांच के बाद ही पता चलेगा कौवे की मौत कैसे हुई। आपको बता दे कि पूरे मध्यप्रदेश में 170 कौवे की मौत बर्ड फ्लू से हो चुकी है एवँ 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है आज ही मुख्यमंत्री ने आपात बैठक ली है एवँ कलेक्टर्स को बर्ड फ्लू से संबन्धित निर्देश दिए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews