Datia: आबकारी अधिकारी ने कंजर बच्चों को दी ये समझाइश, वीडियो वायरल

datia

दतिया, सत्येंद्र रावत। दतिया (datia) में आबकारी अधिकारी (excise officer) निधि जैन के द्वारा चीना बम्बा कंजर डेरा पर कार्रवाई के दौरान कंजर बच्चों को पढ़ लिखकर अच्छा बनने की समझाइश (lesson) दी गई। इस दौरान का उनका एक वीडियो (video) सोशल मीडिया (social media) पर अच्छी-खासी सुर्खियां बटोर रहा है।

यह भी पढ़ें… MP Board: 12वीं परीक्षा परिणाम को लेकर फंसा पेंच, सीएम शिवराज लेंगे अंतिम निर्णय

आज दोपहर थरेट थाने के चीना बम्बा कंजर डेरा पर कार्रवाई करने पहुंची निधि जैन सीधे कंजर बच्चों के बीच पहुंचीं और उन्हें अवैध धंधे न करते हुए पढ़- लिखकर अच्छा बनने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान के वायरल हुए वीडियो में बच्चे भी आबकारी अधिकारी से पढ़-लिखकर उन्हीं के जैसे बनने की बात करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें… MP में Delta plus वैरिएंट से मरीज के मौत की पुष्टि, कलेक्टर का बड़ा बयान

यदि इस तरह की गतिविधियों का सभी अधिकारी अनुसरण करें तो हो सकता है एक बड़ा तबका जो अवैध कार्यों में संलिप्त है , उसमें कुछ सुधार हो जाए। औऱ ये तो बच्चे हैं, उगता हुआ पेड़ जिस दिशा में मोड़ दो उसी तरफ जाता है इसी प्रकार बच्चे भी उगता हुआ पेड़ हैं। यदि इन्हें सही मार्ग बता दिया जाए तो बदलाव अवश्य संभव है।

[dgv_vimeo_video id=”566895826″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews