
सेवढा,राहुल ठाकुर। एंटी भू मफिया अभियान के अंतर्गत वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा करके रह रहे भू माफियाओं के खिलाफ शुक्रवार का दिन बुलडोजर के रूप में यमराज बनकर सामने आया। शुक्रवार की दोपहर एसडीएम अनुराग निंगवाल के द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर नगर के वायपास मार्ग पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़े…ई प्रवेश में लापरवाही पड़ी भारी, प्राध्यापकों एवं परीक्षा नियंत्रक को कारण बताओ नोटिस
इस कार्रवाई में सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर व तहसीलदार सूर्यकांत वर्मा, नायाब तहसीलदार सुनील भदौरिया, टी आई सेवढा धीरेंद्र मिश्रा के साथ-साथ पुलिस बल की उपस्थिति में भूमाफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया, जिसमें भू माफियाओं से करीब 10000 वर्ग फुट लगभग तीस लाख रूपए की जगह भू माफियाओं से खाली कराई गई।
[dgv_vimeo_video id=”714481203″]
यह भी पढ़े…लापरवाही : बिजली के पोल पर चढ़कर लाईट सही कर रहे युवक की मौत
गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 7 बाईपास मार्ग पर भू माफियाओं के द्वारा कई वर्षों से अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था साथ ही अपराधिक किस्म के व्यक्तियों के द्वारा भी शासन की बेशकीमती जमीन हथियाने के इरादे से कब्जा किया गया था जिनके बुलंद हौसलों को स्थानीय प्रशासन के द्वारा नेस्तनाबूद कर दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”714481488″]
