
Datia District Hospital News : दतिया का जिला अस्पताल एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गया है, जहाँ बच्चे की अदला-बदली का कारनामा सामने आया है। बरजोरपुरा के कालीचरण तिवारी ने नर्सिंग स्टाफ पर उसका बच्चा बदलने का आरोप लगाया है कालीचरण ने आरोप लगाया है कि उसके लड़का हुआ था लेकिन नर्स ने लड़का की जगह लड़की दे दी, दरअसल इस दौरान मेटरनिटी वार्ड में दो महिलाओं की डिलेवरी हुई थी जिसमें एक कालीचरण की पत्नी के डिलेवरी हुई थी जबकि दूसरी डिलेवरी मलियापुरा ग्राम के देवेंद्र प्रजापति के हुई थी।
परिजनों ने की DNA टेस्ट की मांग
कालीचरण तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस में शिकायत कर डी एन ए टेस्ट की मांग की है, फिलहाल पुलिस और अस्पताल आरोपों की जांच कर रही है। आगे पीड़ित कालीचरण का कहना है कि हमें पहले से ही एक बेटी है। यह हमारा दूसरा बच्चा है। बेटा आए या बेटी, हमारे लिए तो खुशी की बात है। हम दोनों में फर्क नहीं करते हैं, हम इस बात की जांच करवाना चाहते हैं कि आखिर सच क्या है। DNA टेस्ट में जो भी आएगा, हमें वह मंजूर होगा।
[dgv_vimeo_video id=”810922639″]
कालीचरण ने मलियापुरा के देवेंद्र पर संदेह जताया है। देवेंद्र का कहना है कि पत्नी मनीषा (21) निवासी गांव मलियापुरा की पहली डिलीवरी है। बुधवार शाम करीब 5 बजे भर्ती किया था। शाम करीब 6 बजे डिलीवरी हुई। हमें नर्स ने बेटा होने की जानकारी दी थी। कुछ देर बाद वे हमारे बच्चे को हमें देकर भी गए। अगर कालीचरण को लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो वह डीएनए करा लें। हमें कोई परेशानी नहीं है।
[dgv_vimeo_video id=”810923420″]
पुलिस कर रही है जाँच
एसडीओपी प्रियंका मिश्रा का कहना है कि, दोनों पक्षों से बात की है। अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर और नर्सों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”810923821″]
