Datia News : तीन हजार रुपये का ईनामी फरार बदमाश भांडेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gang rape

दतिया,सत्येन्द्र रावत। फरार और इनामी बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांडेर पुलिस (Bhander Police) ने ₹3000 का इनामी फरार निगरानी बदमाश गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें….Exam 2021: NATA उम्मीदवारों को बड़ी राहत, अब 1 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

जानकारी के अनुसार भाण्डेर पुलिस ने फरियादी विनोद कुमार अहिरवार पिता राम सिंह अहिरवार निवासी खिरिया के द्वारा आरोपी प्रशन्न उर्फ चुलचुल दूरबार निवासी भांडेर के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत के बाद यह कार्यवाही की है। फरियादी विनोद कुमार अहिरवार ने एक लिखित आवेदन पत्र देकर आरोपी के खिलाफ पत्रकारिता के नाम पर अवैध वसूली कर पैसा मांगने तथा न देने पर गाली-गलोच करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में शिकायत की थी। जिस पर से थाना भांडेर में अपराध क्र . 64/20 धारा 384,323,294,506 ताहि 3 ( 1 ) ( द ) , ( घ ) , एससी/एसटी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । वही पुलिस द्वारा आरोपी प्रशन्न उर्फ चुलचुल दूरबार की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये। किन्तु आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचता रहा, जिस कारण आरोपी प्रशन्न उर्फ चुलचुल दूरबार की गिरफ्तारी हेतु दतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3000 रुपये का इनाम घोषित किया गया तथा आरोपी प्रशन्न उर्फ चुलबुल दूरबार दतिया न्यायालय के 145/13 धारा 138 एनआई एक्ट में भी फरारी काट रहा था। जिस कारण न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।

करीब एक साल फरारी काटने के बाद भाण्डेर पुलिस के सतत प्रयासो के फलस्वरुप रविवार को पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में एसडीओपी भाण्डेर मोहित यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भाण्डेर विजय सिंह लोधी व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर से आरोपी प्रशन्न उर्फ चुलचुल दूरबार पुत्र बेनीप्रसाद दूरबार उम 46 साल निवासी बजरिया मोहल्ला भाण्डेर को बस स्टेण्ड दतिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपने आप को रतनगढ़ टाईम्स प्रायवेट न्यूज चैनल का चीफ एडिटर व पत्रकार बताता है जिसके विरुध्द थाना भाण्डेर , थाना मुरार , झांसी आदि में कुल 27 अपराध पंजीबध्द है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी,सउनि संजीव कुमार, आर . बृजेश कुमार,अजय सिंह। छोटे आदिवासी, अभिषेक जाट, अनिल अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें….Jabalpur News: अनियंत्रित होकर बस पलटी, 20 मजदूर घायल पांच की हालत नाजुक

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews