
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के चिरुला थाना अंतर्गत गांव तगा में आज दोपहर दो बजे एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी, वह घर पर अकेला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि तगा गांव निवासी 27 वर्षीय भानु पिता सुजान परिहार ने घर की छत के कुंदे से दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी मायके में थी। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस पता लगा रही है।
गौरतलब है कि मृतक के पिता सूजान परिहार ने बताया कि भानु की शादी डेढ साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों (पति- पत्नी) गांव में अलग रहने लगे थे। बहू मायके गई हुई और बेटा 16 मई से लापता था। आज दोपहर जब उसके घर पहुंचे तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो बगल में खिड़की से झांककर देखा, तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में शुरू कर दी है।
