Datia News: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, कई लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

Datia News: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, कई लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

Datia News: बुधवार को दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंड़ा गाँव में दो गुटों के बीच फायरिंग (Gun Firing) का मामला सामने आया है। इस खूनी संघर्ष के कारण 4 लोगों की मौत की खबर भी आ रही है। वहीं जानकारी मिली है कि 3 लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। गोलीकांड घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनसे मिलने बड़ौनी एसडीपीओ विनायक शुक्ला अस्पताल पहुंचे।

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि, “कुछ दिन पहले दाँगी समाज और पाल समाज के बीच खेत में मवेशियों के घुसने को लेकर विवाद हुआ था। जिसपर फैसला लेने के लिए बुधवार को दोनों पक्ष बैठें। इसी बीच एक पक्ष आक्रमक हो गया और फायरिंग शुरू कर दी। दाँगी समाज के तीन लोग और पाल समाज के 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। वहीं 3 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक की हालत गंभीर है।”

[dgv_vimeo_video id=”863893790″]

पुलिस ने शुरू की जांच 

प्रदीप शर्मा ने कहा, “पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। गाँव में पुलिस बल तैनात है। जो भी इस घटना में शामिल थे, उनके घरों की तलाशी जारी है। जिसके बाद दोषियों की गिरफ़्तारी भी की जाएगी।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews