
Datia News : मध्यप्रदेश में कोई ना कोई चमत्कारी बाबा सामने देखने को मिल रहे हैं हाल ही बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी चर्चा में आए जब से बुंदेलखंड में संत महात्माओं के चमत्कारों में कमी नहीं आ रही है बता दें कि छतरपुर के गढ़ा ग्राम में बागेश्वर धाम की महिमा थमने का नाम नहीं लिए पाई की जब तक एक और महात्मा उन्हीं के जैसे मुगदर और पर्चे वाले बाबा सामने चर्चा में आ गए।
5 वर्षों से लग रहा है दिव्य दरबार
आपको बता दें कि वह भी बागेश्वर धाम के जैसे ही पर्चे पर लिखते हैं और लोगों की समस्या को मुगदर घुमा कर उनका समाधान करते हैं। जी हां यह बाबा और कोई नहीं मध्यप्रदेश के ग्राम मैदवार जिला निवाड़ी के पास संकटमोचन दरबार के हैं जिनका नाम पण्डित ऋषि कृष्ण शास्त्री हैं। जिस तरीके से बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उनके सन्यासी बाबा की कृपा से कृपा प्राप्त हुई ठीक इसी प्रकार इन्हें भी इनके दादा गुरु से कृपा प्राप्त हुई और लगातार 5 वर्षों से दिव्य दरबार लगाकर कर लोगों की भलाई रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”796375210″]
दतिया जिले के ग्राम कुम्हरिया जहां पंडित ऋषि कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार चल रहा था, जहां कैमरे में कैद हुई दिव्य दरबार की झलकियां। वही जब स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने बताया की बाबा के इस दरबार को बताया दिव्य दरबार।
[dgv_vimeo_video id=”796376951″]
आस्था का प्रमाण या अंधविश्वास का भरमार
हालाँकि तस्वीरों को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि जिस प्रकार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगा रहे हैं ठीक उसी प्रकार पंडित ऋषि कृष्ण शास्त्री भी कर रहे है अपने दिव्य दरबार का प्रचार, हालांकि आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा यह है ईश्वर आस्था का प्रमाण या अंधविश्वास का भरमार! इन तस्वीरों को लेकर तो यह भी कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं दरबार में लोगों की आस्था देखी जा रही है।
दतिया से सतेंद्र रावत की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”796377426″]
