Datia News : चोरों की पुलिस को बड़ी चुनौती, एक ही रात में 10 घरों को बनाया निशाना, ग्रामीणों में आक्रोश

Datia News : चोरों की पुलिस को बड़ी चुनौती, एक ही रात में 10 घरों को बनाया निशाना, ग्रामीणों में आक्रोश

Datia News : मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था कितनी मजबूत है और अपराधियों में पुलिस का कितना खौफ है इसका ताजा उदाहरण बीती रात उस समय मिला जब चोरों ने एक ही रात में करीब 10 घरों को निशाना बनाया। चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के तिलेथा गांव में धावा बोला और करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे चक्काजाम की चेतावनी दे रहे हैं ।

तिलेथा गांव में चोरों ने रात 12 बजे से 4 बजे के बीच तांडव मचाया, थका हारा किसान घर में निश्चिन्त होकर सो रहा था उसे क्या पता था कि उसकी खून पसीने की कमाई पर किसी की बुरी नजर है, चोरों ने एक नहीं करीब 10 घरों में लूटपाट की और घरों में रखा सोना चांदी और नगदी लेकर फरार हो गए।

सुबह जब एक किसान की आंख खुली तो उसे घर में सामान बिखरा मिला, उसे समझते देर नहीं लगी कि चोरी हो गई है, उसके घर में फसल बेचकर रखा लाखों रुपया गायब था साथ में सोने चांदी के जेवर भी गायब थे, बात गांव में फैली और फिर गांव की चौपाल पर एक एक कर करीब 10- 12 लोग अपने यहाँ चोरी की बात बताने पहुँच गए।

एक साथ एक ही रात में चोरी की घटना से ग्रामीण परेशान हो गए उन्होंने गोराघाट थाने को सूचना दी, थाना प्रभारी सुबह सुबह ही जाँच पड़ताल के लिए पहुंच गए, उन्होंने मौका मुआयना किया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी , कुछ देर बाद वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड सब गांव पहुँच गया, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”810043192″]

उधर घटना के बाद से ग्रामीणों में गुस्सा है वे गांव की चौपाल पर इकठ्ठा होकर बैठ गए हैं , स्थानीय जन  प्रतिनिधि भी वहां पहुँच गए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि फसल बेचकर जो नगदी घर में रखा था वो चोर ले गए, बुजुर्गों की निशानी, सोने चांदी के जेवर भी चोर ले गए, हमारा सबकुछ चला गया, ग्रामीणों की माने तो सब घरों में मिलाकर करीब डेढ़ दो करोड़ रुपये की चोरी हुई है, यदि जल्दी ही पुलिस के कोई एक्शन नहीं लिया तो हम चक्काजाम करेंगे। बहरहाल घटना को देखकर समझा जा सकता है कि ये काम किसी गिरोह का है , अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों को पकड़ पाती है।

[dgv_vimeo_video id=”810043493″]

[dgv_vimeo_video id=”810042591″]

[dgv_vimeo_video id=”810042707″]

[dgv_vimeo_video id=”810042828″]

दतिया से अरुण रजक की स्पेशल रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews