दतिया पुलिस को मिली सफलता, किया 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार

दतिया पुलिस को मिली सफलता, किया 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार

दतिया,सत्येन्द्र सिंह रावत। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं थाना बड़ौनी ने आज संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी निक्की सोलंकी दतिया के रामनगर का रहने वाला है, जिसके उपर कई धाराओं में मामला दर्ज थे। ।

बीते गुरुवार को मीना चतुर्वेदी की रिपोर्ट पर शिवाजी राजा परमार, रिकल राजा परमार, तथा निक्की सोलंकी के विरुद्ध मारपीट करने और हवाई फायर करने तथा जान से मारने की प्रयास करने संबंधी शिकायत की गई थी। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 28/20 धारा 294, 336 ,307 ,120 ,(बी) 34 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कराया था। शिवाजी राजा परमार, रिकल राजा परमार को पूर्व में ही कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। निक्की सोलंकी घटना दिनांक से ही फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। उक्त फरारी इनामी बदमाश की गिरफ्तारी में निरीक्षक धनेंद्र सिंह भदोरिया थाना प्रभारी कोतवाली उनि. रविंद्र शर्मा,, थाना प्रभारी बड़ौनी उनि. दीपेंद्र कुशवाह, थाना कोतवाली, आर.रविंद्र यादव थाना बड़ौनी की मुख्य भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews