दतिया, सत्येंद्र रावत। सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन कल दतिया का दौरा करेंगे। 94 धरने पर बैठे गरीब आदिवासी लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा उनके लिए न्याय की गुहार लगाएंगे। आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके लिए न्याय की मांग को लेकर कल दतिया के अपने दौरे के दौरान संजय बेचैन कई स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वे अपने प्रवास के दौरान आदिवासी परिवार से मुलाकात कर आगामी रणनीति तय करेंगे।
यहां भी देखें- Datiya news: अवैध खनन रोकने के लिए माफियाओं के रास्ते अवरुद्ध किए
आपको बता दें कि दतिया में भूमाफिया पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के विरुद्ध आदिवासियों ने जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं तथा वे न्याय की गुहार करते हुए धरने पर बैठे हैं।
यहां भी देखें- Datiya news: नकली शराब पर सरकारी ठप्पे का भांडा फुटा
भू माफियाओं से पीड़ित आदिवासी परिवार कड़कती ठंड में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठा हुआ है और अपने लिए न्याय मांग रहा है। गरीब आदिवासी परिवार ने अपने साथ हुए अत्याचार की जानकारी सहरिया क्रांति संयोजक संजय बैचैन को दी जिस पर उन्होंने उसे न्याय दिलाने का आश्वाशन दिया है और दतिया आ रहे हैं। आदिवासी परिवार का आरोप है कि दतिया में भूमाफिया पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने उनके साथ धोखाधड़ी कर उनकी जमीन हड़प ली है। विधायक के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग और अपनेेे लिए न्याय मांगने के लिए परिवार धरने पर बैठा है।
यहां भी देखें- MP उपचुनाव : किसने कहा- आख़िर ज्योतिरादित्य सिंधिया का कितना अपमान करेगी BJP.?
गरीब परिवार को न्याय दिलाने सहरिया क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक संजय बेचैन एवं सहरिया क्रांति कार्यकर्ता 10 जनवरी को 1 बजे आदिवासी परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके लिए न्याय की गुहार आगे बढ़ाएंगे। संजय बेचैन ने आदिवासी परिवार से वादा किया है कि वह उनके लिए न्याय उचित कार्यवाही जरूर करवाएंगे।
ये भी पढ़ें
1गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश
2अराजकता भारतीय लोकतंत्र के लिये गंभीर चुनौती, लोकतंत्र सुरक्षित तो देश सुरक्षित — सुरेन्द्र शर्मा
3प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में विकसित होता मध्य प्रदेश
4मैहर में खाद्य विभाग का जांच अभियान, दुकानों से लिए मिठाई के नमूने, जब्त कर नष्ट किया अमानक मावा
