सड़कों पर निकले लोगों के खिलाफ पुलिसिया गांधीगिरी, किया ये सुलूक

सड़कों पर निकले लोगों के खिलाफ पुलिसिया गांधीगिरी, किया ये सुलूक

हरदा/जितेंद्र सिंह साध ,दतिया/सत्येंद्र रावत। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए हरदा जिले में प्रशासन ने 31 मार्च तक के लिए धारा 144 लगा दी है और अत्यावश्यक दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। लेकिन कुछ लोग प्रशासन के तमाम निर्देशों के बावजूद घरों से बेवजह बाहर निकल रहे हैं। बार बार समझाने के बाद भी इन लोगों के न मानने पर अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे लोगों के साथ गांधीगिरी का रास्ता अपनाया है। स्थानीय प्रशासन ने इनके हाथ में ” मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर नहीं रह सकता” का पोस्टर पकड़ा का फोटो खींची और सबके सामने शर्मिंदा किया, जिसके बाद लोगों की आवाजाही में काफी हद तक कमी देखने को मिल रही है।

वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने निर्देश जारी किये हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण का मरीज़ होने की गलत अफवाह व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ दतिया में एक ऑटो चालक भी लॉकडाउन के बावजूद रोड पर जा रहा था, सिविल लाइन पुलिस ने उसके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews