घर में सिलेंडर फटने से भीषण हादसा, 3 की मौत 5 गंभीर

घर में सिलेंडर फटने से भीषण हादसा, 3 की मौत 5 गंभीर

भांडेर दतिया, शाहिद कुरैशी। सर्राफा बाजार में स्थित एक घर में सिलेण्डर फट गया। इस भीषण हादसे में जहां पूरा घर तहस नहस हो गया वहीं 8 लोग बुरी तरह झुलस गये जिनमें से तीन लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया। फिलहाल कस्बे में मातम पसरा हुआ है और मोहल्लेवासी सहमे हुए हैं।

घटनास्थल पर मौजूद एसडीओपी भाण्डेर मोहित कुमार यादव ने बताया कि सर्राफा बाजार में रहने वाले राजेश पंसारी के मकान में मंगलवार सुबह यह हादसा हुआ। उन्होने बताया कि घटना में 8 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं जिनमें से तीन लोगों मीरा पंसारी 60 वर्ष, लक्ष्मण साहू 48 वर्ष और नसीब खान उम्र 30 वर्ष की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। बाकी लोगों का जिला चिकित्सालय दतिया ओर ग्वालियर इलाज चल रहा है। हादसे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब परिवार की महिलाएं खाना बना रहीं थी। इसी बीच सिलेंडर लीकेज होने लगा, जिसने अचानक आग पकड़ ली। सिलेण्डर में आग लगने की खबर लगते ही आस-पास के दुकानदार राजेश पंसारी के घर पहुंचे ही थे कि सिलेण्डर में ब्लाॅस्ट हो गया। ब्लाॅस्ट के बाद वहां मौजूद लोग बुरी तरह झुलस गए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews