
दतिया।सत्येन्द्र रावत।
आईजी ने अपराधियों और अवैध शस्त्रों की धरपकड़ करने के दिए निर्देश। आईजी ने पंचायतों में गुटीय संघर्षों के मामलों में भी प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आईजी ने कहां पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए पुलिस तैयार है और चुनाव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसपी डी.कल्याण चक्रवती भी रहे मौजूद। बैठक से पूर्व दतिया पहुंचे चम्बल आईजी डीपी गुप्ता ने श्री पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना की। पुलिस कन्ट्रोल रुम में चम्बल आईजी डीपी गुप्ता थाना प्रभारियों की ले रहे बैठक। इस दौरान एसपी डी कल्याण चक्रवती और ASP आरडी प्रजापति भी रहे मौजूद।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

