अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा, 20 लाख की कच्ची शराब जब्त, आठ गिरफ्तार

अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा, 20 लाख की कच्ची शराब जब्त, आठ गिरफ्तार

दतिया, सत्येंद्र रावत| अवैध शराब बनाने की फेक्ट्री पर पुलिस ने दबिश देकर शराब बनाने के उपकरण और मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है| वहीं टीम ने लगभग 20 लाख रुपए की कच्ची शराब भी जब्त की है|

उल्लेखनीय है पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारी के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है, दतिया पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया दतिया में लाला का ताल कर्बला के पीछे निर्माणाधीन मकान मे एसपी अमन सिंह राठौर को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन कर छापामार कार्रवाई की गई, जहां से पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण 6 नीले ड्रम क्षमता 200 लीटर, 3 नीले ड्रम क्षमता 100 लीटर, 11 पीटी प्लेन सफेद देसी मदिरा 2 पेटी देसी मसाला 48 क्वार्टर, एवं आठ आरोपी सहित अन्य कई सामग्री जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है जिसे दतिया पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Asp कमल मौर्य ने इस बड़ी कार्यवाही पर पुलिस टीम को इनाम देने की भी बात कही है। उक्त कार्रवाई में कोतवाली टीआई रत्नेश यादव, बडौनी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, सिनावल थाना प्रभारी भूमिका दुबे, विशेष भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews