दतिया, सत्येन्द्र रावत। ग्राम लोधीपुरा व ग्राम सतारी के पूर्व सरपंचों पर एफआईआर दर्ज कराने के जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने निर्देश दिए है। पूर्व सरपंचों ने स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष बनवाने की राशि हड़प ली थी। जिसमें लोधीपुरा की पूर्व सरपंच शीला वंशकार के ऊपर 14 लाख 4 हजार 80 रुपयें की राशि की वसूली के निर्देश दिए गए है और सतारी के पूर्व सरपंच रामेश्वर रावत से 14 लाख 9 हजार 750 से वसूली के आदेश दिया है।
एडिशनल एस पी स्तर के अधिकारियों का तबादला,देखिए जारी सूची
कई बार नोटिस देने के बाद भी सरपंचों ने राशि नहीं लौटाई। बार बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी दोनों पूर्व सरपंचों ने कोई संतोषजनक जबाब भी नहीं दिया और न ही हाजिर हुए। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए है।
ये भी पढ़ें
1मुख्यमंत्री मोहन यादव का दतिया दौरा: 529 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 40 हजार किसानों के लिए रतनगढ़ सिंचाई योजना का ऐलान
2गुफा के भीतर विराजते हैं महादेव, यहां हर साल बढ़ता है शिवलिंग का आकार
3कार्रवाई, कर्तव्य और करुणा : अवैध शराब पर छापे के बीच SDOP की मानवीय तस्वीर, रोते नवजात को सुरक्षित कर दिखाई संवेदनशीलता
4दतिया: BSP नेता से मारपीट के आरोपी की SP को खुली चुनौती, वीडियो में बोला- ‘FIR से नाम हटाओ, वरना बर्खास्त करा दूंगा’