वकीलो ने मारपीट करने वाले अफसरों की गिरफ्तार को लेकर एसपी ऑफिस किया घेराव

वकीलो ने मारपीट करने वाले अफसरों की गिरफ्तार को लेकर एसपी ऑफिस किया घेराव

दतिया।सत्येंद्र रावत।

एडवोकेट मोहर सिंह कौरव के साथ अकारण मारपीट करने वाले पुलिस अफसरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अभिभाषकों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर प्रभारी एसपी मनोज श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन में आरोपी पुलिस अफसरों और जवानों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वकीलों का आरोप है की आरोपी पुलिस अफसर दतिया के होटलों में रुककर वकीलों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही कुछ आरोपी आरक्षक चिरुला और बसई थाने में नौकरी कर रहे हैं जिन्हें कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

इनकी गिरफ्तारी की मांग

तत्कालीन एसडीओपी एमएल ढोडी, तत्कालीन कोतवाली टीआई रवीन्द्र गर्ग, सब इंस्पेक्टर सुधांशु तिवारी, सब इंस्पेक्टर ध्यानेन्द्र भदौरिया, टीआई राजेन्द्र धुर्वे, आरक्षक ज्ञानेन्द्र शर्मा, आरक्षक कौशल एवं प्रधान आरक्षक साहब सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews