धान खरीदी में अनियमित्ता बरतने पर बड़ी कार्रवाई, दो कर्मचारी गिरफ्तार

धान खरीदी में अनियमित्ता बरतने पर बड़ी कार्रवाई,  दो कर्मचारी गिरफ्तार

दतिया, सत्येंद्र रावत| शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य (MSP) पर जिले में धान खरीदी (Paddy Purchase) का कार्य जारी है। धान खरीदी में अनियमित्ता बरतनें के आरोप में दो कर्मचारियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। कलेक्टर संजय कुमार ने धान खरीदी कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि अनियमित्ता पाए जाने पर पुलिस कार्यवाही की जायेगी। इसी के तहत् आज उपार्जन केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आॅपरेटर राधाकांत शर्मा के विरूद्ध पुलिस में कार्यवाही की गई है।

जिला सहायक आपूर्ति डीएस धाकरे ने बताया कि प्राथमिक कृषी सहकारी साख समिति टोड़ा तहसील सेवढ़ा के उर्पाजन केन्द्र प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव और कम्प्यूटर आॅपरेटर श्री शर्मा द्वारा जिन कृषकों से धान की खरीदी की गई थी। उनके दस्तावेज प्रस्तुत न करने एवं अमानक स्तर पर धान खरीदने के आरोप में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती दीपाली सिंह द्वारा पुलिस थाना इन्दरगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिस पर उक्त दोनो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews