दतिया में शरारती तत्वों की करतूत, विधायक एवं उनके पति की तस्वीर पर पोती कालिख

दतिया

दतिया, सत्येन्द्र रावत। दतिया (datia) के भांडेर (bhander) विधानसभा क्षेत्र में लगे पोस्टर पर भांडेर विधायक श्रीमती रक्षा सिरोनिया व उनके पति संतराम सिरोनिया की तस्वीरों पर काली स्याही पोती जा रही है। भांडेर विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह बने गेटों, रोड पर बने यात्री प्रतीक्षालय पर लगे इन पोस्टरों पर शरारती तत्वों ने काली स्याही पोत दी। वहीं कहीं ना कहीं भाजपा (BJP) के अंदर चल रही अंदरूनी कलह (internal discord) से भाजपा विधायक और उनके पति के प्रति लोगों की नाराजगी नजर आ रही है।

यह भी पढे़ं… दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉक डाउन, 3 मई तक रहेगा प्रतिबन्ध लागू

भांडेर विधायक रक्षा संतराम सिरोनिया का कहना है कि मेरे चेहरे पर स्याही पोतने से क्या मेरा मुंह काला हो जाएगा? और मेरे पति कौन सा गलत काम कर रहे हैं जो उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। हम जनता की सेवा कर रहे हैं, इसी जनता ने हमें यहां तक पहुंचाया है। वही भांडेर विधायक के पति का कहना है कि सन 1977 में भाजपा के टिकट से मेरे बड़े भाई विधायक बने थे। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक हूं। जहां तक सब जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सिंधिया परिवार का उदय यहीं से हुआ है। आगे भांडेर विधायक पति ने कहा कि जब किसी की मांगें पूरी नहीं होती तो दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। मैं किसी के दबाव में आने वाला नहीं हूं।

यह भी पढ़ें… पुलिस अधिकारियों के साथ नरोत्तम मिश्रा की बैठक, दिए कड़े निर्देश, आला अधिकारी रहे मौजूद

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला का कहना की भांडेर विधायक व विधायक पति के पोस्टर पर कालिख पोत देने जैसी हरकत की घोर निन्दा करता हूं। वह जनता के द्वारा चुना हुआ प्रतिनिधि हैं। अगर किसी को कोई समस्या है तो सामने आएं अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस तरह की हरकत प्रजातंत्र में ठीक नही है। इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews