कार्यकर्ताओं से बोले नरोत्तम-गरीब बस्तियों में पहुंचाए तेल-दीपक, घर घर में हो उजाला

पंचायत चुनाव

दतिया।
लॉक डाउन के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नरोत्तम मिश्रा अपने क्षेत्र की जनता पर नजर जमाए हुए है। वे लगातार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सलाह दे रहे है। आज शनिवार को फिर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा है कि जिन गरीब बस्तियों में राशन और अन्य जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं वहां आवश्यक रूप से दीपक बाती और तेल भी उपलब्ध कराएं ।हर हाल में कोरोना की महामारी के अंधेरे को दीपक का उजाला जलाकर दूर बनाना है।किसी को कोई परेशानी नही होनी चाहिए। पीएम मोदी के आह्वान पर घर घर जाकर दीपक जलाए जाएं।

वही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आह्मन पर लॉक डाउन किया फिर जनता कर्फ्यू लगाया गया। पीएम मोदी की पहल पर हम काफी हद तक सफल हुए है । कोरोना की चैन तोड़ने में हमने सफलता पाई है और आगे भी पांच अप्रेल को रात नौ बजे नौ मिनट दीपक जलाकर इस मुहिम में हिस्सा बनना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews