नरोत्तम मिश्रा ने नुक्कड़ सभा में ग्रामवासियों से किया संवाद, भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा

Narottam Mishra

दतिया से भाजपा प्रत्याशी व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्हें शहर के साथ गांवों में भी भारी जनसमर्थन मिल रहा है। गुरुवार को वे ग्राम गंधारी डेरा, चिरुला डेरा, कमरारी, चौका, झड़िया, रेड़ा सहित अन्य गांवों में जनसंर्पक के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होने गांववालों से बीजेपी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर सीधा संवाद किया। डॉ. मिश्रा ने इस मौक पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि गरीबों के साथ कभी भी कांग्रेस का ‘हाथ’ नहीं रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम चुनाव जनसंपर्क कि शुरुआत ग्राम गंधारी डेरा से की। उसके बाद वह ग्राम  चिरुला डेरा पहुँचे। इन दोनों ही स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गांववालों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और बुजुर्गों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।यहां आयोजित नुक्कड़ सभाओं में में भी भारी भीड़ उमड़ी। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि आप सबको यह याद रखना है कि कांग्रेस गरीबों को सिर्फ़ ठगने का काम करती है। कांग्रेस ने कभी भी गरीब व किसान की चिंता नहीं की। उसके लिए गरीब और किसान केवल वोट बैंक भर है। यही कारण है कि सत्ता मिलते ही वह गरीबों के लिए सारी योजनाएं बंद कर देती है। सत्ता में आते ही ख़ज़ाना ख़ाली होने का बहाना बनाकर गरीबों पर  प्रहार करती हैं।

बीजेपी के लिए आशीर्वाद मांगा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस का हाथ कभी भी गरीबों के साथ नही रहा। इसलिए आप  याद रखना..आपका एक गलत वोट आपको तो नुकसान पहुंचाएगा ही, दतिया के भविष्य को भी बिगाड़ देगा। विकास की उड़ान भर रहे दतिया को आपका एक गलत वोट थाम देगा। इसलिए कांग्रेस को वोट देने की गलती  गलती से भी मत करना। उन्होंने कहा कि दतिया में सड़क, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विकास के रिकार्ड काम हुए है। अब दतिया को उद्योगिक क्षेत्र में भी पहचान दिलानी है ताकि नौजवानों के हाथ में काम और हर काम के लिए नौजवान हो। नुक्कड़ सभा में डॉ मिश्रा ने ग्रामवासियों के लिए कराए गए विकास कार्यों और भाजपा सरकार की गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और उसको लेकर ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया। इस मौके पर उन्होने ग्रामवासियों से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews