नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘दतिया को बनाएंगे औद्योगिक हब’, कांग्रेस पर भय और भ्रम फैलाने का आरोप

Narottam Mishra, Datia BJP Candidate

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और दतिया से बीजेपी प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वो विकसित दतिया को औद्योगिक हब बनाएंगे। यहां सभी को काम मिलेगा काम। उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी दलाली बंद हो गई, उन्हें ही दतिया में डर दिख रहा है। बीजेपी शासनकाल में ये शांति का टापू बन गया है। आज ग्राम चौपरा, जिगना, निचरोली, चकराम सागर, काली पहाड़ी, अगोरा, बाजनी सहित अनेक गांवों में डॉ मिश्रा ने चुनाव प्रचार किया।

40 फीट लंबी माला से स्वागत

नरोत्तम मिश्रा को लोगों का खासा समर्थन मिल रहा है। वे जिस भी गाँव पहुँच रहे हैं वहा जनसैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम चौपरा, जिगना, निचरोली सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। जिगना गांव में पांच क्विंटल वजनी और 40 फीट की फूल माला से उनका स्वागत किया गया। यहां हुए आत्मीय स्वागत से अभिभूत डॉ मिश्रा ने कहा कि आपके इसी प्रेम की ताकत से मैं एक विकसित दतिया बना सका हूं। अब आगे हमें मिलकर दतिया को उद्योगिक हब बनाना है ताकि हर हाथ को आसानी से काम मिल सके।

बीजेपी के विकास कार्य गिनाए

डॉ मिश्रा ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब देख रहे हैं कि दतिया में विकास के रिकॉर्ड काम हुए है। आज का दतिया विकसित और विकास कि उड़ान भरता दतिया है। बिजली,पानी,सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाए यहां है। आने वाले समय में आपको और हमको मिलकर दतिया को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है। एयरपोर्ट बनने के बाद इस काम को तेज किया जाएगा। औद्योगिक हब बनने से सभी नौजवानों को काम और हर काम के लिए नौजवान होगा। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका आशीर्वाद बीजेपी पर बना रहे और दतिया में फिर कमल खिले। उन्होने जनता से आह्वान किया कि आपका वोट ही सपने के दतिया को उड़ान भरने के पंख देगा।

कांग्रेस पर हमला

इस मौके पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होने कहा कि वो हमेशा भय व भ्रम की राजनीति करती है। हर चुनाव कि तरह इस बारभी वो यही कर रही है। कांग्रेसियो को अब यहां डर दिख रहा है। इन्हें 15 साल पहले डर नहीं लगता था, जब दतिया के ही महेंद्र बौद्ध गृह मंत्री थे। कांग्रेस प्रत्याशी यहीं से विधायक थे, प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार थी और यहां डाकुओं का राज था। आप लोग शाम होते ही घर से निकलने में डरते थे। माई के मंदिर के सामने ही गैंगवार हो जाता था ओर आधा दर्जन लोग मार दिए जाते थे। आये दिन हत्या होती थी लेकिन तब कांग्रेस को डर नहीं लगता था। आज जब चारों ओर शांति का माहौल है तो इन्हें डर दिखाई देता है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज इनकी दुकानें और दलाली बंद हो गयी है तो इन्हें डर लगने लगा है। लेकिन आप लोग ध्यान रखना कि आपको कांग्रेसियों के भ्रम में नही फंसना है और बीजेपी का साथ देना है।

[dgv_vimeo_video id=”878623366″]

[dgv_vimeo_video id=”878623595″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews