VC के जरिए नरोत्तम ने की क्षेत्र की जनता से बात, कलेक्टर-SP को दिए ये निर्देश

VC के जरिए नरोत्तम ने की क्षेत्र की जनता से बात, कलेक्टर-SP को दिए ये निर्देश

दतिया।

कोरोना वायरस  की वजह से देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे समय में आम लोगो से लेकर नेताओं, अधिकारियों के लिए तकनीक बहुत अधिक कारगर साबित हो रही है। तकनीक का सहारा लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नरोत्तम मिश्रा ने अपने विधानसभा क्षेत्र और दतिया जिले के लोगों से व्हाट्सएप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कलेक्टर रोहित सिंह और एसपी अमन सिंह राठौर से व्हाट्सएप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करते हुए उन्हे आवश्यक निर्देश दिए। वही भाजपा जिलाध्यक्ष  सुरेंद्र बुधौलिया को लोगों की समस्याओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। नरोत्तम मिश्रा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार सतत निगरानी कर रहे है। उन्होने विभिन्न समाजसेवियों और लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करते हुए लॉकडाउन के समय एहतियात बरतने की अपील की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews