
Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक अजीबों-गरीबों घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक 58 वर्षीय रामहुजूर रात में सोते समय अपने नकली दांत को निगल गया, जिसके कारण दांत आहार नली में जाकर फंस गया है। जिसके बाद मरीज को कुछ भी निगलने में दर्द करने लगा। साथ ही, उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालांकि, उसको इस बात की भनक नहीं लगी।
ऑपरेशन द्वारा निकाला गया बाहर
घटना के बाद मरीज मेडिकल कॉलेज दतिया गया। जहां उसने नाक, कान, गला विभाग की ओपीडी गया। जहां उसे जांच के दौरान पता चला कि उसके आहार नली में दांत फसे हुए हैं, जिसको ऑपरेशन द्वारा ही बाहर निकाला जा सकता है। जिसके बाद विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आशीष मौर्य की टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन किया। इस दौरान डॉ. मनीष सचान और सीनियर डॉ. सुरेंद्र भार्गव शामिल थे। बता दें मरीज को बेहोश करके एंडोस्कोपी द्वारा दांत को बाहर निकाला गया। उपरोक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार जैन द्वारा दी गई।
दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

