प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन ऐप को हटाने की मांग

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन ऐप को हटाने की मांग

दतिया,सत्येन्द्र सिंह रावत। मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला दतिया इकाई के जिला अध्यक्ष रशीद खान और संभागीय सचिव संतोष उपाध्याय के नेतृत्व में मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन में मांग की गई है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा लागू किया जा रहा नवीन ऑनलाइन एप को तुरंत हटाया जाए एवं पुरानी व्यवस्था से ही अध्ययन एवं परीक्षा कराई जाए, क्योंकि इस व्यवस्था के लिए प्रत्येक छात्र-शिक्षक के पास एंड्रॉयड फोन होना आवश्यक है, जो संभव नहीं है।

पिछले वर्षों से रुके हुए आरटीई की राशि का छात्र -छात्राओं के निरीक्षण और परीक्षण के बगैर संपूर्ण भुगतान किया जाए एवं सारे व्यवसाय प्रतिष्ठान खोले जाने के बाद स्कूल खोलने की भी अनुमति प्रदान की जाए । इन तीनों ही मांगों को लेकर एसोसिएशन ने ज्ञापन दिया है । गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इन मांगों पर मुख्यमंत्री शिवराज से बात करने का आश्वासन दिया है । इस मौके पर दतिया शहर के समस्त विद्यालय संचालकों के साथ साथ इंदरगढ़, सेवड़ा, भांडेर, बडोनी, उन्नाव आदि तहसीलों के लगभग एक सैकड़ा विद्यालय संचालक भी उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews