समस्याओं के निराकरण हेतु जन सुनवाई, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

समस्याओं के निराकरण हेतु जन सुनवाई,  कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

दतिया, सत्येन्द्र रावत। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जन सुनवाई कार्यक्रम आज से पुनः कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ शुरू किया गया। कलेक्टर संजय कुमार ने अधिकारियों के साथ आज न्यू कलेक्ट्रेट दतिया के प्रांगण में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से आए 84 आवेदकों के आवेदन पत्रों को पूरी गंभीरता एवं संवेनशीलता के साथ सुना और निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत् दतिया भदेवरा निवासी अरविन्द अहिरवार के परिवार को दो लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई। कलेक्टर ने तमां के दिव्यांग बलवीर अहिरवार को विकलांग प्रमाण-पत्र बनाने के स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित चिकित्सकों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने आए हुए आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए आवेदकों को आपसी समझाइश भी दी। उन्होंने इस दौरान उनके गांव में संचालित शासन की योजनाओं के लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। जन सुनवाई में आए सीताराम अहिरवार को विकलांग पेंशन स्वीकृति के निर्देश दिए।कलेक्टर संजय कुमार ने जिला नाजिर को निर्देश दिए कि जन सुनवाई के दौरान बाहर से आने वाले आवेदकों के बैठने हेतु समुचित कुर्सियों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews