रोटरी क्लब दतिया मिडटाउन द्वारा मास्क एवं सैनेटाइजर का वितरण

रोटरी क्लब दतिया मिडटाउन द्वारा मास्क एवं सैनेटाइजर का वितरण

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत

रोटरी क्लब दतिया मिडटाउन द्वारा पुलिस लाइन पर स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ की उपस्थिति में शहर मे पुलिस बल तैनात कर्मियों को एन 95 मास्क एवं सैनेटाइजर वितरित किए गए।

गौरतलब है कि बीते दिनों बैंक ऑफ इंडिया के 13 कर्मचारियों की कोरोना सैपल जांच के बाद 10 लोगो को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके साथ ही शहर में 10 कंटेनमेंट जोन बनाये गये है। उसको देखते हुये क्लब द्वारा अच्छी क्वालिटी के एन 95 मास्क एवं 500 एम एल सैनिटाइजर का वितरित करने के लिये पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष पंकज जड़िया ने बताया कि ऐसी स्थिति में हम सब को चौकन्ना रहना है, सोशल डिस्टेन्स का पालन करना है नित्य दिनचर्या की तरह मॉस्क उपयोग आदत में लाना है। साथ ही साथ शासन एवं प्रशासन के निर्देशो का पालन करना है। इस मौको पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने क्लब के कार्य की प्रशंसा की है और कहा की क्लब द्वारा कि पुलिस बल तैनात कर्मियों को एन 95 मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण करना अच्छी पहल है। इससे हमारे जवानों को ऊर्जा संचार होता है। रोटरी क्लब समय समय सामाजिक कार्यों मे योगदान देती रहती है उसके लिए हम क्लब के धन्यवाद देते है।

इस कार्यक्रम का संचालन क्लब से मनोज द्विवेदी ने किया उन्होंने पुलिस कैप्टन की भूमिका की सराहना करते हुऐ कहा कि जब कैप्टन ही ऊर्जावान हो तो कार्य की सफलता निश्चित ही होती है। हमारे लिए बहुत गौरव का विषय है दतिया को इतना अच्छा कैप्टन मिला है। पुलिस की तरफ से धन्यवाद देते हुई पुलिस लाइन आर आई वैधनाथ प्रजापति ने क्लब की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम मे मीडिया से अशोक शर्मा,शिवम तिवारी ,रवि कुमार,डॉ दिनेश सामनानी ,अजय वर्मा,सूबेदार,बलराम सिंह शाक्य, होतम सिंह नरबारिया, प्रधान आरक्षक नफीस मोहम्मद, उलपत सिंह,वीरेंद्र, सूर्यवीर सिंह,अभिषेक पांडे,फिरोज खान,विपिन,आकुल तोमर,विनीता प्रजापति,रामनिवास आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार इलेक्ट सेक्रेटरी डॉ दिनेश सामनानी ने किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews