सिंधिया ने सीएम कमलनाथ को फिर लिखा पत्र, की ये मांग

सिंधिया ने सीएम कमलनाथ को फिर लिखा पत्र, की ये मांग

दतिया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर सीएम कमलनाथ को पत्र लिखा है। सिंधिया ने पत्र लिखा है कि बीते दिनों मैं दतिया दौरे पर रहा। यहां कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विधायकों से चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने मुझे कई समस्याओं से अवगत करवाया, जिसमें महाविद्यालय बनाने, किसान फसल मुआवजा, जर्जर सड़कों की मरम्मत, अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार आदि शामिल है। सिंधिया ने सीएम कमलनाथ से इन मांगो को पूरा करने का आग्रह किया है। 

बता दे कि यह पहला मौका नही है। इससे पहले भी सिंधिया कई बार सीएम को पत्र लिख चुके है और कई मांगे कर चुके है। बीते दिनों इन पत्रों को लेकर सियासत भी जमकर गर्माई थी। हालांकि सीएम ने भी पत्रों को गंभीरता से लिया और मांगो को पूरा करने के निर्देश दिए थे।एक बार फिर सिंधिया ने सीएम को पत्र लिख दतिया की मूलभूत सुविधाओं का समाधान करने की मांग की है। 

सिंधिया ने सीएम से की ये मांग

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews