अवैध रेत उत्खनन पर एसडीएम की रेड, रेत से भरे 10 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर एसडीएम की रेड, रेत से भरे 10 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

दतिया| सत्येन्द्र सिंह रावत| दतिया जिले के सेवढा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम भरसूला सिंध नदी घाट पर अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्रवाई की गई है इस दौरान अवैध रेत परिवहन कर रहे 10 रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलीयों को जप्त कर आगामी कार्रवाई के लिए गोराघाट पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए हैं|

दरअसल दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में इंदरगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाली, भरसूला की सिंध नदी रेत खदान का 4 किमी का लंबा रास्ता वन विभाग की सीमा से होकर गुजरता है| इसके बावजूद भी वन विभाग का अमला रेत माफियाओं पर दरियादिली दिखाता नजर आता है, कार्रवाई करने से बचता नजर आता है| वही गोराघाट थाना की सीमा होने के कारण गोराघाट पुलिस भी इन रेत माफियाओं को रेत चोरी करने के लिए संरक्षण प्राप्त हो रहा है जिसके कारण यहां रेत माफिया बड़े स्तर पर फल फूल रहे हैं| इस कारण से इन खदानों पर रेत माफिया बेखौफ होकर भारी मात्रा में रेत का उत्खनन जोर तोर से कर रहे थे जिसकी सूचना जिला कलेक्टर रोहित सिंह को लगातार मिल रही थी जिसके बाद एसडीएम सेवढा वीरेंद्र सिंह बघेल को अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था|

जिस पर वह अपने राजस्व अमले के साथ आज सुबह 4 बजे सिंध नदी के भरसूला रेत खदान पर छापामार कार्रवाई कर रेत से भरे 10 ट्रैक्टरों को जप्त किया है| वही राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गोराघाट पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया है जिसके बाद आगामी कार्रवाई अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर और मालिकों व ट्रेक्टर ड्राइवर पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई के लिए पकड़े गए सभी वाहन गोराघाट पुलिस की सुपुर्दगी में आगामी कार्रवाई हेतु दे दिए गए हैं..।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews