सेवढ़ा : बिना मास्क के घूमते लोगों को एसडीएम ने सिखाया सबक, लगवाई उठक-बैठक

सेवढ़ा : बिना मास्क के घूमते लोगों को एसडीएम ने सिखाया सबक, लगवाई उठक-बैठक

सेवढ़ा, राहुल ठाकुर। पूरे प्रदेश में शनिवार से सोमवार तक 60 घंटे का लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ था। वही दतिया जिले (Datia district) की नगरीय निकाय क्षेत्र सेवढ़ा (Sevdha) में 60 घंटे के लॉकडाउन खत्म होने के बाद सोमवार को जैसे ही बाजारों की दुकानें खुली तो ग्रामीण व शहरी अंचल के लोगों की मार्केट में भीड़ उमड़ पड़ी। जहां बिना मास्क के घूमते लोगों पर कार्रवाई की और लोगों से उठक-बैठक भी लगवाई।

दरसअल पुनः लॉकडाउन न लग जाए इस आशंका के सुबह से ही लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदी प्रारम्भ कर दी। सुबह से सोमबती अमावस्या (Somvati amavasya) के चलते संकुआ धाम व बाजार में लोगो की भीड़ अचानक से बड़ी देख सेवढ़ा एसडीएम (SDM) अनुराग निंगवाल समेत सभी आला अफसर व कर्मचारीगण सेवढ़ा तहसील से सदर बाजार तक का निरिक्षण करने पहुंचे। वंही दुकानों में अंदर बैठे व खरीददारी कर रहे ग्राहक जो बिना मास्क के थे, उन लोगो के ऊपर व दुकानदारों पर चलानी कार्रवाई करते हुए सख्त हिदायत दी। साथ ही बिना मास्क लगाए घूम रहे वाहन चालकों को भी जमकर फटकार लगाई और कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई।

एसडीएम अनुराग निंगवाल ने अधिक भीड़ होने पर पीएनबी बैंक (PNB Bank) में पहुचे जहां पर बैंक प्रबंधक से भीड़ अधिक जमा न हो साथ ही बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति प्रवेश न करे इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य रुप से तहसीलदार साहिर खान, महिला बाल विकास, जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग व नगर परिषद सेवढा के कर्मचारी गण शामिल हुए।

यह भी पढ़ें….मंत्रीजी की सरकारी गाड़ी, बंदरों ने की सवारी

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews