सेवढ़ा: स्टेट बैंक प्रबंधक ने ग्राहकों के लिए गर्मी में कूलर व छाया की व्यवस्था का किया प्रबंध

सेवढ़ा

सेवढ़ा, राहुल ठाकुर। सेवढ़ा में ग्राहकों के लिए एसबीआई (SBI) के कर्मचारियों द्वारा गर्मी से बचाव के लिए किया गया प्रबंध सराहनीय है। कोरोना काल (Corona phase) मे संक्रमण एवं उसके बचाव के लिए भीड़ को कंट्रोल किया जा रहा है। वहीं दिन-प्रतिदिन बैंक (banks) में लगातार भीड़ लगने का नजारा एक आम बात सी हो गई है। क्योंकि बैंक के अंदर लोगों की एंट्री टोकन के हिसाब से ही होती है साथ ही ग्राहकों (customers) को घण्टो तक बैंक के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें… प्रतिबंध की उड़ी धज्जियां, तमंचा लहराकर मनाई गई बर्थडे पार्टी, डाकू रामबाबू के नाम के लगे नारे

इस बात का ध्यान रखते हुए स्टेट बैंक सेवढा प्रबंधक दिनेश कुमार शाक्य ने ग्राहकों की इस समस्या को नजर अंदाज नहीं किया। उन्होंने उनकी पीड़ा को समझा और बैंक के बाहर एक कूलर, छाया और पेयजल की व्यवस्था ग्राहकों के लिए की गई। वहीं मीडिया के द्वारा देखा गया कि स्टेट बैंक के बाहर लोग सुकून से खड़े हुए थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे इसी के साथ वे सब कोरोना गाइड लाइन के अनुसार दो गज दूरी का भी पालन करते नजर आए।

यह भी पढ़ें… गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की राज्यपाल से मांग, कमलनाथ पर राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई हो 

वहीं लॉकडाउन का ज्यादा समय बीत जाने पर लोगों की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए बैंकों से लेन देन के बीच ग्राहकों की भीड़ शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के बाहर देखने को मिली। जहां पर न तो सोशल डिस्टेन्स का पालन किया जा रहा था न ही उन्हें कोई रोकने टोकने वाला नजर आ रहा था।

सेवढ़ा

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews