
दतिया, सत्येन्द्र सिंह रावत। 30 अगस्त को जिले के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में विराजमान परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य श्रमण श्री विद्येय सागर जी, श्रमणश्री विनयंधर सागर जी महाराज के सानिध्य में पर्युषण महापर्व के मंगल अवसर पर 10 दिवसीय जिनेंद्र महाअर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तम त्याग धर्म के दिन श्री त्रिलोक महा मंडल विधान का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि मुनि संघ के सानिध्य में वर्षा योग के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक आयोजनों का लाभ जैन समाज को प्राप्त हो रहा है । इसी क्रम में सोमवार से मुनि द्वय के लगातार तीन उपवासओं की साधना प्रारंभ हो रही है। क्षमा बाड़ी के दिन जिनेंद्र अर्चना में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान समारोह आदि का आयोजन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

