तेज गति से अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो लोगो की मौत

तेज गति से अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो लोगो की मौत

दतिया।सत्येन्द्र रावत।

जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चक बहादुरपुर एवं ईमलिया ग्राम के बीच एक तेज गति से आ रहा चार पहिया वाहन पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह वाहन पुलिया के टकराने से खंती में जा गिरा और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर दुरसड़ा थाना पुलिस पहुंची और कार में सवार व्यक्तियों को निकालने का प्रयास किया। किंतु हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार व्यक्ति दोनों कार में दबने से बुरी अवस्था में मृत हो गए। जानकारी के अनुसार दतिया से भांडेर जा रहे कार क्रमांक एमपी 16 सीवी 0626 क्रेटा काले रंग की कार से मृतक प्रदीप बाल्मिक निवासी भरतगढ़ पानी की टंकी के पास व दूसरा मृतक का नाम शोहेब खान बताया जा रहा है। कार में दोनों युवक भांडेर की तरफ जा रहे थे। कार को तेज गति चलाने के कारण दुरसड़ा थाने के ग्राम चक बहादुरपुर एवं ईमलिया ग्राम के बीच वाहन पुलिया से अनियंत्रित होकर टकरा गया, जो सीधे खाई में गिर गया।

इस में सवार प्रदीप बाल्मिक एवं उसके साथी की मौत हो गई। घटना के बाद लगभग दोनों मृतक व्यक्तियों को दुरसड़ा थाना पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के पश्चात निकाल सके और सीधे जिला चिकित्सालय भेज दिया। बताया जा रहा है कि अगर गाड़ी को सही समय पर और सही तरीके से निकाल लिया जाता तो गाड़ी में सवार घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार मिलने के पश्चात बचाया जा सकता था, वही बताया गया कि हादसे के दौरान गाड़ी में फंसे दोनों व्यक्ति को सीट टूट कर लगी और चेहरे पर कांच लग गए, जिससे अंदाजा लगाया गया है कि इन व्यक्तियों की हादसे के कारण दर्दनाक मौत हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews