कलेक्टर ने आवेदकों को कुर्सी पर बैठाकर सुनी समस्याएं, भोजन के लिए दिए कूपन

कलेक्टर ने आवेदकों को कुर्सी पर बैठाकर सुनी समस्याएं, भोजन के लिए दिए कूपन

दतिया, सत्येंद्र रावत। कलेकटर संजय कुमार ने मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट के निदान केन्द्र में आयोजित जन सुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक को अपने पास कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता एवं धैर्य के साथ सुना। साथ ही जन सुनवाई में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता के साथ निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर संजय कुमार ने जन सुनवाई कार्यक्रम में आए 134 आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि आप अपनी समस्याओं को लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हैं, जिनका निराकरण किया जायेगा। इसी के साथ उन्होने आवेदकों से कैंटीन में भोजन करके जाने को कहा। इसके लिए आवेदकों को कलेक्ट्रेट की कैंटीन के निःशुल्क भोजन के कूपन भी प्रदाए किए। जन सुनवाई में सेवड़ा जनपद से आए कई ग्रामीणों ने शिकायत की कि सरपंचों एवं सचिवों ने निर्माण एवं विकास कार्यो के नाम पर बढ़ी संख्या में अग्रिम राशि का आहरण कर कार्य पूर्ण नहीं किए गए हैं। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सेवढ़ा को निर्देश दिए कि ऐसे सरपंच एवं पंचायत सचिव जिनके द्वारा निर्माण एवं विकास कार्यो के नाम पर बड़ी संख्या में अग्रिम राशि का आहरण कर दुरूपयोग किया गया है। ऐसे सरपंच एवं सचिवों को सूचीबद्ध कर उनके विरूद्ध पुलिस में एफआईआर की कार्यवाही कराई जाए तथा की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत भी कराये। उन्होंने इस दौरान जिले की सभी जनपद पंचाायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पंचायतों द्वारा किए जा रहे कार्यो पर भी निगरानी रखें।जन सुनवाई के दौरान भूमि पर अवैध कब्जा, उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान न मिलने, बीपीएल कार्ड बनवाने, राजस्व अभिलेख है इन्द्राज न होने, सर्पदंश एवं तालाब में डूब जाने से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews