आदिवासियों ने की जनपद सीईओ और तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

आदिवासियों ने की जनपद सीईओ और तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

दतिया, सत्येंद्र रावत। सहरिया आदिवासियों ने भांडेर ब्लॉक सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ओर तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग की है। इसे लेकर उन्होने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापव सौंपा। इनका कहना है कि आज भी ये मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और सरकारी योजनाएं इन तक नहीं पहुंच पा रही है।

सहरिया आदिवासियों का कहना है कि ये आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इनका कहना है कि पीएम आवास, शौचालय एवं बीपीएल कार्ड बनाये जा रहे हैं लेकिन गरीब आदिवासियों को इन सबसे वंचित रखा जा रहा है। एक ओर प्रदेश और केन्द्र सरकार विकास के लाख दावे कर रही है, वहीं आदिवासियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। आदिवासी परिवार आवास, शौचालय और पेंशन के लिए दर दर भटक रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में सहरिया अदिबासी लोग मौजूद रहे। सहरिया आदिवासी अनूसूचित जनजाति वर्ग सरकार द्वारा प्रदाय की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। हालात यह है कि भांडेर कस्बे में 60 प्रतिशत आदिवासी सरकार की आवाज़ योजना, शौचालय योजना, गरीबी रेखा के राशन कार्ड, मनरेगा मजदूरी, वृद्धा पेंशन, श्रम कार्ड जैसी आदि सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। इनका कहना है कि इनरी न तो सचिव, सरपंच सुनता है और प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारी। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई ज्ञापन देने आये आदिवासियों ने भांडेर ब्लॉक सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ओर तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग की डाली है। आदिवसियो ने जनपद सीईओ और तहसीलदार पर शासकीय योजनाओं में लापरवाही बरतने के चलते उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। इन्होने अपना ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर दीपशिखा को दिया। इन्होने ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास, शौचालय और पेंशन दिलाने की मांग की हैं। इस दौरान काफी संख्या में सहरिया अदिवासी मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews