VIDEO: जब गृह मंत्री के लिए ऑटिज्म बच्चे के मुंह से निकले शब्द- “शुक्रिया दादा जी”

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Dr.Narottam Mishra

दतिया, डेस्क रिपोर्ट। Autism नाम की बीमारी से पीड़ित एक बच्चे की मुश्किले मध्य प्रदेश के गृहमंत्री की मदद ने आसान कर दी है। सात साल का यह बच्चा अब धीरे-धीरे न केवल बोलने लगा है बल्कि उसका उच्चारण भी काफी हद तक सुधर रहा है। “धन्यवाद नरोत्तम दादा अंकल जी”….सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Dr Narottam Mishra) को धन्यवाद देता हुआ एक बच्चे का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है।

यह भी पढ़े.. JNVST 2021-22: छात्रों को बड़ी राहत, 15 दिसंबर तक कर सकते है अप्लाई, ये होंगे पात्र

दरअसल दतिया का रहने वाला यह बच्चा ऑटिज़्म नाम की बीमारी से पीड़ित था और इस वजह से ढंग से ना बोल पा रहा था और न सही उच्चारण कर पा रहा था। माता-पिता परेशान थे कि आखिर किस बच्चे का होगा क्या। खबर दतिया में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मिली और वह बच्चे की घर जा पहुंचे। उन्होंने वहीं डॉक्टरों से बात की और बताया गया कि थेरेपी सेंटर में इस बच्चे का इलाज संभव है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: होमगार्ड को ड्यूटी पर मिलेगा मुफ्त नाश्ता और भोजन

डॉ मिश्रा ने तुरंत बच्चे को ग्वालियर स्थित रोशनी थेरेपी सेंटर में भेजा जहां उस बच्चे के कई सेशन हुए और अभी भी चल रहे हैं। अब स्थिति यह है कि बच्चा धीरे-धीरे न केवल बोलना सीख गया है बल्कि उसका उच्चारण भी काफी हद तक साफ हो गया है। बच्चे के परिजन मंत्रीजी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उनको ऐसे जनप्रतिनिधि मिले जिन्होंने उनके भविष्य को ही सवार दिया। बीच में बच्चे के पिता का स्थानांतरण भी हुआ लेकिन बच्चे के इलाज को देखते हुए मंत्री ने खुद व्यक्तिगत रूचि लेकर उनका स्थानांतरण (Transfer) निरस्त करा दिया। अब वह बालक खुद मंत्री जी को धन्यवाद दे रहा है और उनका शुक्रिया अदा करते हुए नहीं थक रहा।

[dgv_vimeo_video id=”651905425″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews