
दतिया, सत्येन्द्र रावत। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने सिर के ऊपर मिट्टी का तेल डालने की कोशिश की, महिला को मौजूद अधिकारियों ने पकड़ा और समझाने की कोशिश की।
अजब गजब: आदेश आबकारी अधिकारी का, निर्देश कलेक्टर का, विधायक हुए नाराज
मामले में ग्राम सीतापुर निवासी मुरली कुशवाहा के दतिया स्टेट बैंक में राशि जमा है इस राशि में से तीन लाख रूपये अलग-अलग विड्रोल कर निकाल लिए गए। पीड़ित ने कई बार इस मामले में बैंक अधिकारियों को शिकायत की साथ ही पुलिस को भी शिकायत की। तीन जनसुनवाई में पीड़ित लगातार जा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई ना होने से मामला जांच में कहकर टाल देने से नाराज पीड़ित की पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालने की कोशिश की। मौके पर मौजूद स्टाफ ने महिला के हाथ से मिट्टी के तेल की बोतल छीन ली, और उसे किसी तरह समझा बुझाकर शांत करवाया, इस मामलें में जब बैंक मैनेजर से जब बात की तो उनका कहना है यह मामला हमारी पदस्थापना से पहले का है फिर भी मामले की जांच कर रहे हैं वहीं कलेक्टर ने उक्त मामले में पीड़ित का पक्ष रखते हुए न्याय दिलाने की बात कही है।
