
दतिया/सत्येंद्र सिंह रावत
दतिया में 108 एंबुलेंस स्टाफ ने अपनी सूझबूझ और ज्ञान का का परिचय देते हुए एक प्रसूता महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। दरअसल ये महिला सबसे पहले इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र गई थी, जहां डॉक्टर ने खून की कमी होने के कारण सुरक्षित प्रसव कराने ने असमर्थता जताते हुए उसे दतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला 108 एम्बुलेंस से दतिया आ रही थी कि तभी रास्ते में उसकी पीड़ा बढ़ गई। उसकी हालत ऐसी नहीं थी कि दतिया तक पहुंच सके, ऐसे में एम्बुलेंट में में तैनात स्टॉफ ने 108 एंबुलेंस में ही उसका सुरक्षित प्रसव कराया।
जानकारी के अनुसार सीएचसी इंदरगढ़ से रुचि (28 साल) पत्नी पंचम सिंह यादव निवासी जौरा बागपुरा को खून की कमी के चलते जिला चिकित्सालय दतिया रैफर किया गया था। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण पीएमटी सतीश नामदेव, पायलट पुष्पेन्द्र जाट ने छिकाऊ गांव में एंबुलेंस को रास्ते में खड़ी सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा ओर बच्चा का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निदेशक और संपादक

