निगम के कार्यक्रम में ना बुलाने पर भड़की BJP, कलेक्टर से की शिकायत

mp-minister-sajjan-singh-verma-attack-on-kailash-vijayvargiy-statement

देवास।अमिताभ शुक्ला।
जिले में नगर निगम देवास ने 26 सूत्र सेवा बसो की शुरुआत की । नगर निगम प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे प्रदेश के PWD एवम् पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बसो को हरी झण्डी दिखाई । 26 बसो की शुरुआत की गयी है,जिसमे 13 बसे देवास शहर में और बाकी कि 13 बसे देवास शहर के बाहर आस पास के जिलो तक जायेगी ।

मंत्री वर्मा खुद बस में बैठे और बस की यात्रा की । इस दौरान मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ साथ कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडेय और SP कृष्णा वेणी देसावतु ने भी बस का सफर किया । मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना था, कि इन बसो के चलने से काफी लाभ होगा और किफायती दर पर आमजन सफर कर सकेंगे और शहर के साथ साथ ग्रामीणों को भी इसका फायदा मिलेगा ।

वही कार्यक्रम को लेकर BJP ने सवाल खड़े करते हुए देवास BJP विधायक गायत्री राजे पवार के साथ मिलकर देवास कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडेय को शिकायत की और सांसद-विधायक की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और साथ ही कार्यक्रम का निमंत्रण भी नही देने की शिकायत देवास कलेक्टर को की ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews