चेन्नई से मजदूरों को ला रही बस पलटी, 25 श्रमिक हुए घायल

चेन्नई से मजदूरों को ला रही बस पलटी, 25 श्रमिक हुए घायल

देवास/बागली|सोमेश उपाध्याय| जिले के बागली थाना अंतर्गत भमोरी गाँव के पास एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ! जिसमे 25 व्यक्ति घायल हुए है । घटना के तुरंत बाद बाद ही डायल-100 एफ़.आर.व्ही. को घटनास्थल पर पहुँची । डायल-100 एफ़.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक सुनील पटेल एवं पायलेट नितिन द्वारा मौके पर पहुँचकर बस दुर्घटना में घायल हुये व्यक्तियों को बस से निकाला और उनको उपचार हेतु चिकित्सा वाहन ले जाकर शासकीय अस्पताल बागली भर्ती कराया गया ।

डायल-100 एफ़.आर.व्ही. स्टाफ से प्राप्त जानकारी अनुसार यात्री बस क्रमांक TN-11 X 0718 जो कि मजदूरों को लेकर चेन्नई से राजस्थान जा रही थी जो अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई , जिसमे 25 व्यक्ति घायल हुए है!घायलों को स्थानीय प्रसासन भोजन इत्यादि भी कराया गया।बड़ा हादसा होते होते टल गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews