शंकरगढ़ पहाड़ी पर श्रीगणेश और भगवान शिव की प्रतिमा लगाने की मांग

शंकरगढ़ पहाड़ी पर श्रीगणेश और भगवान शिव की प्रतिमा लगाने की मांग

देवास, अमिताभ शुक्ला। शंकरगढ़ पहाड़ी पर भगवान श्रीगणेश की और भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद प्रदीप चौधरी ने एक प्रेस वार्ता कर अपनी मांग रखी। उन्होने कहा कि पर्यटन स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल के रूप में भी शंकरगढ़ पहाड़ी को डेवलप किया जाए।

देवास के करीब स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर भगवान शिव और भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर देवास के कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद प्रदीप चौधरी ने प्रेस वार्ता की और बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी का विकास तो प्रशासन कर रहा है और वहां पर एडवेंचर फेस्ट भी किया जा रहा है, लेकिन वहां पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। साथ ही भगवान शिव की भी बड़ी प्रतिमा की स्थापना की जानी चाहिए जिससे देवास शहर का वास्तु दोष भी ठीक होगा। पहले भी कुछ साधु संत महंतों ने इस बाबत राय दी थी कि शंकरगढ़ की पहाड़ी पर भगवान श्री गणेश की बड़ी प्रतिमा लगाई जाना चाहिए। वहीं उन्होंने मांग की कि आम जनता के सहयोग से और संस्था सिद्धिविनायक भक्त मंडल के द्वारा जल्द ही इस ओर कदम भी उठाया जाएगा और जन सहयोग से भगवान श्री गणेश की सौ फीट से अधिक की प्रतिमा स्थापित करने की बात रखी जाएगी। इस काम में उन्होने जन सहयोग लेने की बात भी कही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews